UP सरकार में मंत्री संजय निषाद पर हमला, 6 लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज
लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद पर कुछ लोगों द्वारा हमले का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. निषाद भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से भाजपा सांसद हैं और इस बार फिर भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है.






पाठकों की राय