नफे सिंह राठी के बाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की हत्या, कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दुहन कंवारी की हत्या.

हिसार. हिसार में नफे सिंह राठी की हत्या की तरह ही एक सरपंच की निर्मम हत्या की खबर है. यहां के गांव कंवारी में गांव के सरपंच संजय दुहन कंवारी की बीती रात हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी. हमला तब हुआ जब सरपंच एक शादी से अपने घर की तरफ लौट रहे थे. तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी.

सरपंच की हत्या भी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की स्टाइल में की गई है. संजय सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान भी थे. घटना की सूचना मिलने के बाद हांसी के विधायक विनोद भ्याणा सहित भारी पुलिस बल गांव और अस्पताल में पहुंचा. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया है. विधायक विनोद भ्याणा ने आपसी रंजिश के चलते हत्या होने की आशंका जताई है. बता दें कि संजय पर उसी जगह पर हमला हुआ, जहां पिछले वर्ष 9 मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण सिंह पर छह गोलियां मारी गई थीं.

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस के अनुसार सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय गांव में शादी समारोह में जा रहे थे. करीब साढ़े सात बजे जब वो गांव से जा रहे थे, उसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी. करीब 20 मिनट बाद भाई बलवंत और उनके परिवार को पता चला तो वह संजय को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विधायक विनोद भ्याणा ने कहा कि सरपंच को सुरक्षा नहीं मिलने के मामले की जांच करवाई जाएगी.

पुरानी रंजिश में हत्या
विधायक का कहना है कि पुरानी रंजिश चल रही थी. वह लगातार सुरक्षा मांग रहा था. पूर्व सरपंच से विवाद चल रहा था. सरपंच के चुनाव को लेकर हुई रंजिश में पिछले वर्ष 9 मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे करण पर हमला हुआ था. उसमें संजय और उनके परिवार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. संजय के घर पर भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी. उस मामले में संजय लगातार हांसी पुलिस अधीक्षक से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी कर रहा था. उस मामले में संजय दूहन का बेटा पुनीत जेल में है.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img