Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

BJP Protest: AI समिट में हंगामे पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

AI Summit 2026 protest, BJP vs Congress, Youth Congress protest Delhi

BJP Protest: AI समिट में हंगामे पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बढ़ा तनाव

रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान हुए हंगामे ने देश की सियासत को गरमा दिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कार्यक्रम स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड” के नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यक्रम स्थल के बाहर स्थिति बिगड़ती नजर आई।

इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी नेताओं का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी “देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे” के पोस्टर लेकर पहुंचे और कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अकबर रोड पर दो लेयर की बैरिकेडिंग कर दी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

विरोध के दौरान कुछ गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित रहा।

इस प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विनोद सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए। नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर इस तरह का विरोध गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क रखा गया है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें