Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

पति से मारपीट करने वाले युवक पर बरसाई चप्पल

नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में बुधवार शाम कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है
नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में बुधवार शाम कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में बुधवार शाम कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस दौरान पति को बचाने के लिए महिला ने आरोपी युवक को चप्पलों से जमकर पीटा। हंगामा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरियाणा के पानीपत की रहने वाले अमित बजाज बुधवार शाम पत्नी निवेदिता बजाज के साथ सेक्टर 18 की सावित्री मार्केट पहुंचे थे। इस दौरान कार पार्किंग को लेकर उनका पार्किंगकर्मी से
विवाद हो गया। आरोप है कि दंपति ने बाजार में सड़क किनारे कार खड़ी की थी। इसी दौरान मार्केट में काम करने वाले अरुण चौधरी ने कार पार्क करने का विरोध किया । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि अरुण चौधरी ने अमित बजाज को पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पहुंची महिला ने विरोध किया और आरोपी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दंपती को मेडिकल के लिए भेजा। मामले में आरोपी अरुण चौधरी के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। एसीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि कार खड़ी करने को लेकर दंपति से मारपीट की घटना हुई थी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *