Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

नोएडा मेट्रो में होगी शादी और जन्मदिन पार्टी

-कोच में तैयार रेस्टोरेंट में कई जायकों का मजा लेंगे यात्री, कपल के लिए होगा लव पाइंट
-कोच में तैयार रेस्टोरेंट में कई जायकों का मजा लेंगे यात्री, कपल के लिए होगा लव पाइंट

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) पिछले काफी समय से लोगों के लिए रेस्टोरेंट बनाने की जद्दोजहद में जुटा था जो अब जाकर मुकम्मल हो पाया है। एनएमआरसी ने एक्वा लाइन के सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन पर एक मेट्रो कोच में रेस्टोरेंट बनाया है। इस रेस्टारेंट में बैठने की व्यवस्था मेट्रो कोच की तरह की गई है जिसमें एक बार में 100 से ज्यादा लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। साथ ही एक मिनी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि यह यूपी का पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट है। जहां आपको हर सुविधा मिलेगी जिससे आप आराम से बैठकर अपने करीबियों के साथ लंच या डिनर का लुत्फ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं, आप यहां बर्थडे पार्टी या बिजनेस मीटिंग भी कर सकते हैं। मेट्रो कोच रेस्तरां कोच का औपचारिक उद्घाटन 19 अप्रैल को किया जाएगा। फिलहाल यहां कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आने वाले ग्राहकों से खाने का ऑर्डर भी लिया जा रहा है।
शादियों और जन्मदिनों के लिए मेट्रो कोच की बुकिंग 20 अप्रैल के बाद होगी। एक्वा मेट्रो के एक कोच को रेस्तरां में बदल दिया गया है। इसके बाहर के इलाकों को भी कवर किया गया है। ग्राहकों के बैठने के लिए कोच के अंदर और बाहर व्यवस्था की गई है। पांच-छह दिन पहले इसकी सॉफ्ट ओपनिंग की गई थी। यहां आए कुछ ग्राहकों से खाने-पीने का ऑर्डर लिया है। रेस्टोरेंट प्रबंधन इसे ट्रेनिंग पीरियड मान रहा है।

कपल के लिए महफूज जगह
इस रेस्टोरेंट में कपल की भीड़ भी उमड़ेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली-नोएडा एनसीआर के सैकड़ों कपल इस रेस्टोरेंट में पहुंचेंगे। इसे लेकर भी एनएमआरसी की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। वहीं यहां से होम डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

सुबह 11:30 से रात 12 बजे तक रहेगा खुला
कोच की सजावट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि बीच में एक टेबल रखी गई है। कोच के बाहर कवर्ड एरिया में सोफे भी लगाए गए हैं। रेस्टोरेंट सुबह 11:30 से 12 बजे तक खुला रहेगा। इसे नौ साल के अनुबंध पर एक एजेंसी को दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *