Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bihar Election 2025: निर्णय की प्रतीक्षा, बिहार चुनाव और बदलाव का संदेश

Bihar Election 2025: निर्णय की प्रतीक्षा, बिहार चुनाव और बदलाव का संदेश
डॉ. अनिल सिंह, संपादक – STAR Views एवं एडिटोरियल एडवाइज़र, Top Story

बिहार इस समय अपनी राजनीतिक यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। दो चरणों में सम्पन्न विधानसभा चुनावों ने पूरे राज्य में लोकतंत्र के प्रति अभूतपूर्व उत्साह और सहभागिता को दिखाया है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

एग्जिट पोल्स का रुझान और सियासी तापमान
मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत के साथ जीत का अनुमान जताया गया है। मैटराइज-IANS, पीपुल पल्स, पीपुल्स इनसाइट, चाणक्य, पोलस्ट्रेट, जेवीसी पोल्स और दैनिक भास्कर के सर्वे में एनडीए को लगभग 145 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन को करीब 91 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि Journo Mirror के पोल में तस्वीर उलटी दिखाई दे रही है, जिसमें महागठबंधन को बढ़त मिलती दिखी। इन आंकड़ों से एनडीए खेमे में उत्साह है, जबकि विपक्ष ने इन सर्वेक्षणों को सिरे से खारिज किया है।

जनता का फैसला और नई दिशा की उम्मीद
राज्य के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी केंद्रों तक लोगों ने खुलकर मतदान किया। युवा वर्ग और पहली बार वोट डालने वालों में जोश देखने लायक था। इस बार के चुनाव में जातीय समीकरणों से अधिक विकास, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दे केंद्र में रहे। जनता अब उस बदलाव की राह देख रही है जो बिहार को नई दिशा दे सके। मतगणना की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। बिहार का यह चुनाव न सिर्फ सत्ता परिवर्तन की कहानी लिख सकता है बल्कि यह भी दिखा सकता है कि मतदाता अब सिर्फ वादों पर नहीं, काम पर वोट देता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें