Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Elections: केजरीवाल का दावा- दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा सभी झुग्गी-बस्तियां ध्वस्त कर देगी

Delhi Elections: केजरीवाल का दावा- दिल्ली में सत्ता में आने पर भाजपा सभी झुग्गी-बस्तियां ध्वस्त कर देगी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में चौथी बार सत्ता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती में चुनावी सभा के दौरान भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा का झुग्गीवासियों के प्रति दिखावटी प्यार बढ़ रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को झुग्गीवासियों से नहीं, बल्कि उनके वोट और जमीन से प्यार है। उन्होंने अमित शाह को चुनौती दी कि पिछले 10 सालों में झुग्गीवासियों पर किए गए मुकदमों को 24 घंटे के भीतर वापस लें और कोर्ट में हलफनामा देकर बताएं कि उन्हें वहीं बसाएंगे। अगर ऐसा हो गया, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने झुग्गीवासियों को गुमराह करने के लिए झूठे वादे किए। उन्होंने कहा, “जहां झुग्गी, वहां मकान” का दावा भाजपा केवल अपने बिल्डर दोस्तों के लिए कर रही है। यह मकान झुग्गीवासियों के लिए नहीं, बल्कि उनके दोस्तों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल में सिर्फ 4700 मकान बनाए, जबकि 4 लाख झुग्गीवासी अभी भी बेघर हैं। इस गति से सभी को घर देने में 1000 साल लग जाएंगे।

उन्होंने खुलासा किया कि 30 सितंबर 2024 को रेलवे ने इस जमीन का टेंडर जारी किया और 27 दिसंबर को उपराज्यपाल ने इसका लैंड यूज बदल दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 8 फरवरी को भाजपा झुग्गियों को तोड़ने की साजिश कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ खड़ी है। उन्होंने झुग्गीवासियों से अपील की कि वे भाजपा के झूठे वादों में न आएं और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें