Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

शासन ने पांच बिल्डरों का कार्यालय किया सील

अमर सैनी

नोएडा।जनपद गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की राजस्व टीम ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा जमा नहीं करने वाले पांच बिल्डरों के कार्यालय को मंगलवार को सील कर दिया है। इनमें ग्रीनवे व ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर, इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स, सॉलिटेयर रियल इंफ्रा, सिक्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और सनवर्ड सिटी बिल्डर शामिल हैं। इन पर यूपी रेरा की आरसी का 67.69 करोड़ रुपये बकाया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

गौतम बुद्ध नगर के उप जिलाधिकारी चारुल यादव ने बताया कि यूपी रेरा के आदेशों के तहत बिल्डर खरीदारों का पैसा नहीं लौटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में आदेश का पालन नहीं करने पर भी यूपी रेरा बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। इसके बाद प्रशासन की राजस्व टीम वसूली कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण आरसी पर वसूली नहीं हो पा रही थी। अब राजस्व टीमों ने वसूली शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सदर तहसील की टीम ने पांच बिल्डरों के कार्यालय को सील किया। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी स्थित सनवर्ल्ड सिटी के कार्यालय को सील किया गया है। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 5.36 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, नोएडा सेक्टर-143बी स्थित सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25.50 करोड़, ग्रीनवे व ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर 22.67 करोड़, जेपी स्पोटर्स सिटी स्थित इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स पर 11.16 करोड़ और सॉलिटेयर रियल इंफ्रा पर तीन करोड़ रुपये बकाया है। इन बिल्डरों ने बकाया जमा नहीं किया जिसकी वजह से उनके कार्यालय को सील किया गया है। उन्होने ने बताया कि अगर बिल्डर पैसा जमा नहीं कराते हैं तो उनकी संपत्ति को कूर्क करके नीलाम करने की कार्रवाई होगी। साथ ही, अन्य संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। अगर बिल्डर बकाया जमा नहीं कराएंगे तो वारंट जारी कर गिरफ्तार भी किया जा सकता है। पूर्व में भी इनमें से कई बिल्डर के कार्यालय सील हो चुके हैं।यूपी रेरा की आरसी का करीब 300 करोड़ रुपये बिल्डरों पर बकाया है। सबसे अधिक बकायेदार दादरी तहसील के हैं।

बकायेदार बिल्डरों की सूची तैयार
दादरी एसडीएम का कहना है कि बकायेदार बिल्डरों की सूची तैयारी की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद बिल्डरों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई तेज की जाएगी। अगर बिल्डर पैसा जमा नहीं करेगे तो कार्यालय को सील किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि यूपी रेरा की आरसी का पैसा जमा करने के संबंध में बिल्डरों को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन वे पैसा जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनके कार्यालयों को सील किया जा रहा है। अगर फिर भी पैसा जमा नहीं किया गया तो अन्य कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *