Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

गैस की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। आपूर्ति विभाग और पुलिस ने गुरुवार की शाम तुगलपुर बाजार में बर्तन की दुकानों में छापेमारी कर बड़े से छोटे सिलेंडरों में गैस की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। दोनों दुकानों और उनके अवैध गोदाम से 40 से अधिक भरे सिलेंडर, वजन तोलने वाला कांटा और रिफिलिंग के उपकरण बरामद हुए। पूर्ति निरीक्षक ने महिला समेत दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जिला पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि तुगलपुर बाजार में गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। इसके चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने तुगलपुर स्थित सरवर किचन स्टोर पर छापा मारा। यहां दुकान के अंदर बड़े से छोटे सिलेंडर में गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। दुकान में मौजूद महिला सलेहा प्रवीण से इस बारे में पूछताछ की गई तो वह कुछ भी नहीं बता सकी। इसके बाद महिला की निशानदेही पर एक घर में बने अवैध गोदाम से भरे और खाली गैस के सिलेंडर बरामद किए गए। इसके बाद टीम ने रहमान किचन स्टोर पर छापेमारी की। इस दुकान पर भी गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। टीम ने दोनों दुकानों और उनके अवैध गोदाम से 40 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके साथ ही गैस की अवैध रिफिलिंग के उपकरण और वजन तोलने वाले कांटे भी जब्त किए। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तरफ से नॉलेज पार्क थाने में आरोपी महिला दुकानदार सलेहा प्रवीण और मोहम्मद नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *