Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

व्यापारी ने मांगी इच्छामृत्यु, कंपनी ने बनाया लाखों रुपये का कर्जदार

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। एक युवा व्यापारी ने नोएडा में स्थित एक कंपनी के मालिकों द्वारा लाखों की ठगी का शिकार होने के बाद इच्छामृत्यु मांगी है। व्यापारी कर्जदारों के उत्पीडऩ से परेशान होकर अपने घर नहीं जा पा रहा है और दर-दर की ठोंकरें खा रहा है।

थाना सेक्टर-126 में गुजरात के सूरत शहर के व्यापारी रजत रामसुमरन चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने बैंक में अपना सब कुछ गिरवी रखकर लोन लिया और किजांश स्पिरित प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से माल लेने के लिए उसे 15 लाख रूपये दिये। कंपनी ने 30 दिनों में माल की डिलीवरी करने का वादा किया था। लेकिन कंपनी ने 30 दिनों में भी माल की डिलीवरी नहीं की और उत्तका फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उक्त कंपनी जालसाज है। बैंक से लिये कर्ज को चुका न पाने के कारण वह अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उनके सामने अब इच्छामृत्यु के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। व्यापारी रजत रामसुमरन चौधरी ने कंपनी के मालिक हरेन्द्र रौतेला और जयंती रौतेला जिनका ऑफिस, फिस्टेरा टॉवर-4 सेक्टर-135 में है। इन पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि हरेन्द्र उन्हें जान से मरवाने की धमकी भी दे रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *