उत्तर प्रदेश : हापुड़ में इंस्टाग्राम पर व्यूज बढ़ाने के लिए किशोर ने रचा आत्महत्या का नाटक, पुलिस ने दी चेतावनी

Hapur News : सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक किशोर ने सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए आत्महत्या का नाटक रचा। उसने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जहर की पुड़िया हाथ में दिखाई दे रही थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

किशोर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसके हाथ में जहर की पुड़िया दिख रही थी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी जिंदगी का आज आखिरी दिन है और रात के बाद मैं कभी नहीं मिलूंगा आपको।’ यह वीडियो पोस्ट होते ही पुलिस टीम किशोर के हाजीपुर स्थित घर पहुंच गई।

प्रारंभिक पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि उसने यह वीडियो केवल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि किशोर ने जानबूझकर एक नाटकीय माहौल तैयार किया था ताकि वीडियो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और वायरल हो सके।

पुलिस के समय रहते हस्तक्षेप से किसी भी अनहोनी की आशंका टल गई। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी दी और उसके परिजनों को भी इस मामले की गंभीरता समझाई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img