Noida Crime: नोएडा में महिला पर पति-परतिवार द्वारा मारपीट, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Noida Crime: नोएडा में महिला पर पति-परतिवार द्वारा मारपीट, चार के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नहर बाईपास स्थित आनंद विहार कॉलोनी में विवाहिता को पति और ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा प्रताड़ित और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता साहिबा दो साल पहले आरिफ के साथ कोर्ट मैरिज की थी और वर्तमान में उन्हीं के साथ परिवारिक घर में रहती हैं।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विवाहिता का पति आरिफ, ससुर सिराजुद्दीन, सास और ननद उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जब पीड़िता विरोध करती है तो उसे गाली-गलौज के साथ मारपीट का सामना करना पड़ता है। 24 नवंबर को दोपहर के समय पति आरिफ ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, और जब शोर मचा तो ससुर, सास और ननद ने भी उस पर हमला किया। इस दौरान पीड़िता घायल हो गई।

पीड़िता ने इस मामले में पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img