Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: एम्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू की टेली मेडिसिन सेवा

नई दिल्ली: एम्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू की टेली मेडिसिन सेवा
-स्वास्थ्य विशेषज्ञों की 22 सदस्यीय टीम पंजाब से लौटी दिल्ली

नई दिल्ली, 11 सितम्बर : पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के इलाज के लिए एम्स दिल्ली ने शुक्रवार से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस संबंध में टेलीमेडिसिन विभाग ने एक मोबाइल नंबर 93550 23967 जारी किया है जिस पर संपर्क करके सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एम्स की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

एम्स के एसईटी (कौशल, ई-लर्निंग, टेलीमेडिसिन) सुविधा के प्रभारी डॉ. विजय प्रकाश माथुर ने कहा, पंजाब में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र को मोबाइल नंबर 93550 23967 सौंपा गया है ताकि स्थानीय नागरिकों के लिए मोबाइल फोन पर चिकित्सा सेवा की शुरुआत की जा सके। वहीं, एम्स के रेडियोडायगनोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरिंदर मल्ही के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों का इलाज करने अमृतसर और गुदासपुर पहुंची 22 सदस्यीय टीम बुधवार को दिल्ली लौट आई।

डॉ. मल्ही ने बताया कि मेडिकल टीम ने बाढ़ के चलते विस्थापित और संकटग्रस्त समुदायों की चार दिवसीय सेवा के दौरान लगभग तीन हजार एक सौ रोगियों की देखभाल की, चार सौ से अधिक रक्त शर्करा परीक्षण किए और एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल से लेकर ज्वरनाशक, उच्च रक्तचाप रोधी, मधुमेह रोधी, इनहेलर, मल्टीविटामिन और घाव ड्रेसिंग तक की दवाएं वितरित कीं। इस दौरान मेडिकल टीम भी बीमार पड़ गई जिसके चलते दस्त, ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण, बाल निर्जलीकरण, अनियंत्रित मधुमेह, उच्च रक्तचाप और त्वचा संक्रमण जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें