उत्तर प्रदेश, नोएडा: सेक्टर-36 के निवासी प्राधिकरण कार्यालय परिसर पर देंगे धरना

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-36 की आरडब्ल्यूए और निवासियों के बीच सोमवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान शोभा बिल्डर के हाई राइजिंग सोसाइटी के मामले में चर्चा की गई। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सूरत नागर और उपाध्यक्ष सुनील ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि सभी लोग 11 जून को शोभा बिल्डर के खिलाफ प्राधिकरण कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता चंद्रपाल बंसल और संचालन सुनील प्रधान ने किया। अध्यक्ष सूरत नागर ने बताया कि हमारे सेक्टर के चार नंबर गेट पर शोभा बिल्डर की ओर से हाई राइजिंग सोसाइटी बनाई जा रही है, जिसको लेकर प्राधिकरण के प्लानिंग विभाग को कई बार पत्र और आईजीआरएस पर शिकायत की है, लेकिन अधिकारियों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। बार-बार सेक्टर वासियों को जाम एवं अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर के अंदर सोसाइटी का गेट आ रहा है, जिस कारण कई अन्य समस्याएं होंगी। इसलिए आने वाली 11 जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर सेक्टर-36 निवासी भारतीय किसान यूनियन के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान प्रमोद ठाकुर, सुनील प्रधान, गौतम नागर, चंद्रपाल बंसल, देवेंद्र कसाना, श्रीनिवास भाटी, हरिशंकर शर्मा, विपिन कुमार, सुजीत तिवारी, विनोद सरधना और गौरव नागर आदि मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img