Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

भारतीय पायथियन परिषद ने करवाई बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं

भारतीय पायथियन परिषद
भारतीय पायथियन परिषद ने करवाई बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं

भारतीय पायथियन परिषद ने करवाई बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं

बच्चों की परफार्मेंस को मोबाइल में कैद करते दिखे आईएएस राजेश जोगपाल

गटका प्रदर्शन देखकर सभी दंग रह गए

रिपोर्ट : कोमल रमोला
पंचकूला 14 नवंबर – बाल दिवस के अवसर पर भारतीय पायथियन परिषद की ओर से सेक्टर 15 स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य आयोजन का किया गया, जिसमें मॉडर्न पायथियन गेम्स के फाउंडर बिजेंद्र गोयल मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पायथियन काउंसिल आफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा पायथियन एसोसिएशन के प्रधान राजेश जोगपाल ने की। आए हुए प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन की तरफ से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत गीत के बाद योग और नृत्य का भव्य संगम देखने को मिला।

बच्चों के उत्साहजनक प्रदर्शन को देखकर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जोगपाल (आईएएस) इन लम्हों को अपने मोबाइल में कैद करने से रोक नहीं पाए। जोगपाल ने पूरा कार्यक्रम अपने मोबाइल में कैद किया। कार्यक्रम देख रहे बच्चों का उत्साह भी सराहनीय रहा। राजेश जोगपाल ने बताया कि रंग दे बसंती चोला पर जैसे ही बच्चों की परफॉर्मेंस शुरू हुई, तो पूरा स्कूल झूमता नजर आया। भारत माता की जयकारों से बच्चों ने अपना उत्साह दिखाया। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों का गटका प्रदर्शन देखकर सभी दंग रह गए।

इस गतका पार्टी में युवतियां भी शामिल रहे। इस पूरी टीम को शर्ट देकर सम्मानित किया गया। बिजेंद्र गोयल और राजेश जोगपाल ने पूरी गतका टीम से निजी रूप से मुलाकात करके उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इन बच्चों को इंटरनेशनल स्तर तक लेकर जाएंगे।

कार्यक्रम बाल दिवस का था, इसलिए बच्चों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। लातों को रस्सी से बांधकर दौड़ना, बोरा में टांगे डालकर भगाना, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

श्री राजेश जोगपाल ने बताया कि पहले राष्ट्रीय सांस्कृतिक पायथियन गेम्स का आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचेंगे। कई विदेशी खिलाड़ी भी अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने, आने जाने की व्यवस्था भी एसोसिएशन की ओर से की जा रही है। आज जो आयोजन हुआ वह इसी खेलों की बढ़ावा देने के लिए एक हिस्सा था।

प्रधानाचार्य बलजिंदर कौर, प्राध्यापक जयबीर सिंह रंगा, परविंदर घुमन, अभिषेक मेहता, सिमरन मेहता सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *