Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Phase 3 Theft Case: फेस-3 थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की वारदातें, घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

Noida Phase 3 Theft Case cctv

Noida Phase 3 Theft Case: फेस-3 थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की वारदातें, घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला गढ़ी गोल चक्कर के समीप का है, जहां देर रात घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को एक शातिर चोर ने चोरी कर लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात एक युवक वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद बाइक का लॉक तोड़कर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे पुलिस गश्त का कोई डर नहीं था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वाहन चोरी, घरों के बाहर से सामान गायब होने और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। रात्रि गश्त के दावों के बीच इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना फेस-3 में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।

हालांकि, स्थानीय निवासियों की मांग है कि क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों पर सख्ती से नजर रखी जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने भी पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाती है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें