511 परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से बच्चे सीखेंगे कंप्यूटर का ज्ञान

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। जिले के 511 परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से बच्चे कंप्यूटर का ज्ञान सीखेंगे। इसके लिए एससीईआरटी ने पाठयक्रम में बदलाव किया है। छठवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ाई करेंगे। नए सत्र से विद्यार्थियों को इसकी किताबें उपलब्ध होंगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कंप्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता दी जा रही है। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में कम्प्यूटर को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद ने भी परिषदीय विद्यालय के छठवीं से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नए सत्र से विद्यार्थी डिजिटल लिटरेसी अध्याय के तहत कम्प्यूटर के बेसिक कोर्स की पढ़ाई करेंगे। इसमें ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर, स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी की जानकारी दी जाएगी। डिजिटल शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व सावधानियों के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित करने की योजना है। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img