Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

निर्देशक बोनी कपूर को सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी का आवंटन पत्र सौंपा

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे शहर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का आवंटन पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोनी कपूर को जारी किया। मंगलवार को लखनऊ में बोनी कपूर ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान योगी द्वारा उन्हें आवंटन सौंपा गया है।

बता दें कि जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी के ग्लोबल टेंडर में कई बड़ी कंपनियों ने आवेदन किया था। बीते 26 दिसम्बर को इसकी टेक्निकल बिड खोली गई थी। 27 को फाइनेंशल बिड खुली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कंपनी, टी सीरीज और अन्य ने कंसोर्टियम बनाकर भी आवेदन किया है। वहीं, बोनी कपूर की कंपनी बे व्यु के अलावा अन्य कंपनियां और कंसोर्टियमन भी आवेदन कर रही है। बोनी कपूर की कंपनी बे व्यु को इसके निर्माण का ठेका दिया गया है।यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ.अरुणवीर ने बताया है कि फिल्म सिटी के पहले चरण में करीब 1510 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। जबकि फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। इसमें 75 एकड़ में व्यावसायिक और 155 एकड़ में फिल्मी एक्टिविटी शामिल है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी
यमुना सिटी के सेक्टर 21 में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक जो कंपनी फिल्म सिटी का निर्माण पहले चरण में बनाएगी। उसी कंपनी को दूसरे चरण की प्राथमिकता दी जाएगी। इससे यह कहा जा रहा है कि दूसरे चरण में भी बोनी कपूर ही बाजी मारकर आवंटन हासिल कर लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *