Private Hospital Fees: निजी अस्पतालों की मनमानी फीस पर उठी आवाज, इलाज और सर्जरी की दरें तय करने की मांग

Private Hospital Fees: निजी अस्पतालों की मनमानी फीस पर उठी आवाज, इलाज और सर्जरी की दरें तय करने की मांग

नोएडा में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज, जांच और सर्जरी के नाम पर ली जा रही मनमानी फीस के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने आवाज बुलंद की है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को ज्ञापन भेजकर निजी अस्पतालों की शुल्क व्यवस्था में पारदर्शिता और एकरूपता लागू करने की मांग की गई है।

सामाजिक संगठनों का कहना है कि निजी अस्पताल मरीजों से इलाज, मेडिकल जांच, ऑपरेशन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मनमाने तरीके से भारी रकम वसूल रहे हैं। इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

कॉन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) के अध्यक्ष डॉ. पीएस जैन और महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की कोई निश्चित दरें लागू नहीं होने के कारण मरीजों से अलग-अलग तरीके से शुल्क लिया जाता है। कई बार मरीज और उनके परिजन इलाज के खर्च के कारण आर्थिक संकट में आ जाते हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार निजी अस्पतालों में इलाज, जांच और सर्जरी की अधिकतम दरें तय करे, ताकि मरीजों से जरूरत से ज्यादा पैसे न वसूले जा सकें। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि ये दरें बीमा कंपनियों तथा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा स्वीकृत चिकित्सा दरों से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठाती है तो आम लोगों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से जल्द नीति बनाकर निजी अस्पतालों की फीस व्यवस्था को नियंत्रित करने की मांग की है।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img