उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Crime: जनसेवा केंद्र लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 CCTV खंगाले, 4 टीमें बदमाशों के पीछे

Greater Noida Crime: जनसेवा केंद्र लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 CCTV खंगाले, 4 टीमें बदमाशों के पीछे

चक शाहबेरी गांव ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चक शाहबेरी गांव में जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक गली-मोहल्लों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, जिनमें कुछ संदिग्ध बाइक सवार बदमाश नजर आए हैं।

घटना बुधवार की है, जब केंद्र संचालक हरेंद्र सिंह से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश हेलमेट पहने हुए दिख रहा है, जबकि दूसरे ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ है, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद फुटेज के आधार पर उनकी लोकेशन और मूवमेंट ट्रेस करने की कोशिश जारी है।

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है, जबकि बाकी टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया है और कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button