Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नई दिल्ली: पत्रकार अग्रिम पंक्ति के योद्धा, उनके लिए भी फिटनेस जरुरी : मांडविया

नई दिल्ली: पत्रकार अग्रिम पंक्ति के योद्धा, उनके लिए भी फिटनेस जरुरी : मांडविया
नई दिल्ली: -दिल्ली, बेंगलुरु और कोकराझार में मनाया गया फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल

नई दिल्ली, 25 मई: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को पत्रकारों के साथ साइकिल चलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं, इसलिए फिटनेस उनके लिए भी जरुरी है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू साइकिल यात्रा में पत्रकारों और एथलीटों समेत करीब 300 नागरिकों ने भाग लिया। करीब 4 किलोमीटर की दूरी साइकिल से पूरी की। इस अनुभव को मीडिया पेशेवरों ने “जागने की घंटी” कहा। इस मौके पर डॉ मांडविया ने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा, हम हर सुबह जो सुर्खियाँ पढ़ते हैं, वे पत्रकारों के अथक प्रयासों का नतीजा होती हैं। इस कार्य को जारी रखने के लिए उनका फिट रहना जरूरी है। इसलिए मैंने उन्हें आमंत्रित किया।

खेल मंत्री ने कहा, फिट इंडिया मूवमेंट और भारतीय खेल प्राधिकरण की पहल संडे ऑन साइकिल स्वस्थ और सक्रिय रहने का एक शानदार तरीका है। फिट रहने के लिए सभी को हर दिन कम से कम आधे घंटे टहलना चाहिए- और अब मैं देख रहा हूं कि साइकिल चलाना भी उतना ही शक्तिशाली है! ताइक्वांडो एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता एथलीट रोडाली बरुआ ने कहा, जंक फूड से बचें, चलते रहें और फिट रहें। एसएआई एसटीसी बेंगलुरु में, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित 70 मीडिया सदस्य साइकिल रैली में शामिल हुए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें