Greater Noida Fire: जांच के बाद फैक्टरी में उत्पादन पर रोक, सुरक्षा जांच पूरी होने तक मशीनें नहीं चलेंगी

Greater Noida Fire: जांच के बाद फैक्टरी में उत्पादन पर रोक, सुरक्षा जांच पूरी होने तक मशीनें नहीं चलेंगी

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में भीषण आग और दो फायरकर्मियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्टरी में उत्पादन और सभी मशीनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक कंपनी सभी सुरक्षा परीक्षण पूरे कर सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त नहीं कर लेती।

जिला प्रशासन के अनुसार सहायक निदेशक, कारखाना एवं अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कंपनी प्रबंधन से पूछताछ की गई, लिखित बयान दर्ज किए गए और भवन व मशीनरी की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 4 अगस्त की तड़के एजिंग टेस्टिंग एरिया में आग लगी थी। धुआं दिखाई देने के बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग पर काबू पाने के दौरान भवन का एक हिस्सा ढह गया, जिसकी चपेट में आने से दो फायरकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य फायरकर्मी और एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच में पाया गया कि आग की वजह से पीयूएफ रूफिंग सिस्टम, स्टील ट्रस, स्टील बीम, कॉलम और अन्य संरचनात्मक हिस्से अत्यधिक तापमान से प्रभावित हुए। थर्मल एक्सपेंशन और तेजी से ठंडा होने के कारण भवन की भार वहन क्षमता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि भवन में धुआं बाहर निकालने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। कई स्थानों पर रूफ शीट क्षतिग्रस्त मिलीं, जबकि विद्युत पैनल, केबल, पीएलसी, सर्वर ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण प्रणाली भी आग से प्रभावित पाई गईं।

जिला प्रशासन ने कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिया है कि किसी मान्यता प्राप्त संस्था से स्ट्रक्चरल ऑडिट, फायर रिस्क असेसमेंट, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी असेसमेंट, मशीन रिस्क असेसमेंट, एनडीटी टेस्ट, फाउंडेशन एनालिसिस, फ्लोर लोड टेस्ट और सीस्मिक एनालिसिस सहित सभी आवश्यक परीक्षण कराए जाएं। इनकी रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंपने के बाद ही उत्पादन दोबारा शुरू करने की अनुमति मिलेगी। आदेश का उल्लंघन करने पर कारखाना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img