Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Himachal Health: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी मजबूती, 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती

Himachal Health: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी मजबूती, 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती

शिमला, 4 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इन नियुक्तियों से प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

राज्य सरकार के अनुसार इन नियुक्तियों की अनुशंसा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा की गई है। नव नियुक्त सहायक स्टाफ नर्सों की तैनाती आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना में की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस भर्ती से स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ेगी, मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश के तृतीयक (टर्शियरी) स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले जून 2026 में भी राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 372 सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की थी। लगातार की जा रही भर्तियों को स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 259 सहायक स्टाफ नर्सों की यह भर्ती प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाता रहेगा, ताकि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो और मरीजों को बेहतर, प्रभावी तथा जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें