Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttar Pradesh : बुलंदशहर में रोटरी वोकेशनल मीट आयोजित, व्यावसायिक नैतिकता और सेवा भावना पर दिया गया जोर

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में शनिवार को रोटरी क्लब फ्रेंड्स के तत्वावधान में रोटरी वोकेशनल मीट का आयोजन किया गया। नगर के खुर्जा जीटी रोड स्थित परम डेयरी परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, व्यावसायिक उत्कृष्टता और सामाजिक दायित्व को समर्पित रहा। समारोह में बुलंदशहर सहित अन्य नगरों से बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल ने रोटरी के उद्देश्यों और व्यावसायिक नैतिकता पर जोर देते हुए कहा कि परम ग्रुप ने डेयरी सेक्टर में रोजगार और गुणवत्ता के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह रोटरी की वोकेशनल सर्विस के आदर्शों के अनुरूप है।

पास्ट गवर्नर बृजभूषण ने कहा कि वोकेशनल मीट का उद्देश्य विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना, उनके अनुभव साझा करना और समाज के लिए उपयोगी दिशा प्रदान करना है। वहीं पास्ट गवर्नर सुनील गुप्ता ने परम ग्रुप के एमडी राजीव अग्रवाल और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की।

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में रोटरी तथा विभिन्न संस्थानों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल ने परम ग्रुप के एमडी राजीव अग्रवाल, उनके पुत्र रजत अग्रवाल और डॉ. संजय कुमार मिश्रा को रोटरी पिन लगाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सार्थक गुप्ता ने किया। समारोह में क्लब अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, डीआरसी सूर्य भूषण मित्तल, डीआरआर तुषार कंसल, सत्य प्रकाश दादू, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, बकुल तायल, लवकेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, नवीन गर्ग, अशोक कुमार मित्तल, नरेश गोयल और मुकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर लक्ष्मी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम द्वारा परम प्लांट के कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परम ग्रुप की डायरेक्टर नमिता अग्रवाल ने सभी रोटरी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज सेवा और व्यावसायिक आदर्शों को बढ़ावा मिलता है। यह वोकेशनल मीट परम ग्रुप के सहयोग से आयोजित की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें