Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंद

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में मोहल्ला करीमपुरा मोती कॉलोनी निवासी शहजाद घायल हो गया, जबकि उसका साथी बदमाश साकिब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल शहजाद को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ गुरुवार रात प्रीत विहार स्थित रेलवे फाटक के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शहजाद और साकिब बाइक से सवार होकर मोदीनगर रोड से दिल्ली रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस की चेकिंग देखी, तो पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पूछताछ करने पर घायल बदमाश शहजाद ने बताया कि वह साकिब के साथ मिलकर बंद मकानों की रैकी करता था। जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते थे। मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में बंद मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि शहजाद के कब्जे से तमंचा, कारतूस, नगदी और बाइक बरामद की है। शहजाद के खिलाफ लूट और चोरी के करीब एक दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फरार साकिब को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगी हुई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें