Noida: वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान

Noida: वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने दी जान

नोएडा। सेक्टर-66 स्थित गांव में एक युवती ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पीड़िता की बहन ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से औरेया जिले की निवासी युवती नोएडा में अपनी दो बहनों और भाई के साथ रहती थी। दोनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती हैं। युवती की छोटी बहन को कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव फोन करके परेशान कर रहे थे और ब्लैकमेल करते हुए कई बार रुपये ऐंठ चुके थे।

युवती को बताया गया कि आरोपियों के पास आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बावजूद ब्लैकमेल जारी रहा। परेशान होकर 21 फरवरी को युवती ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, युवती के पास आरोपियों द्वारा भेजी गई वीडियो और व्हाट्सऐप चैट साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। शिकायत के आधार पर ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img