Noida Property Registration: होली पर मिलेगा मालिकाना हक, 3410 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री

Noida Property Registration: होली पर मिलेगा मालिकाना हक, 3410 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री

नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के करीब 3410 फ्लैट खरीदारों को होली पर मालिकाना हक मिल जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 11 आवासीय प्रोजेक्टों में ओसी (ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट) जारी कर दी है, जिससे फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। प्राधिकरण ने बिल्डरों से निर्देश दिए हैं कि वे रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराएं।

कुछ प्रोजेक्टों में फ्लैटों के कब्जे पहले ही दे दिए गए थे, लेकिन बकाया भुगतान या तकनीकी कारणों से ओसी नहीं मिलने के कारण मालिकाना हक नहीं दिया जा सका था। खरीदार करीब छह साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे थे। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और रजिस्ट्री कराई जा सकती है।

रजिस्ट्री की अनुमति प्राप्त परियोजनाएं

अजय एंटरप्राइजेज, सेक्टर-2 (GH-01) – 378 फ्लैट
आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू, चाई-5 (GH-03) – 310 फ्लैट
जेएम हाउसिंग, टेकजोन-4 (GH-09C) – 70 फ्लैट
अर्थकॉन कंस्ट्रक्शन, चाई-5 (GH-06C) – 200 फ्लैट
कंसोर्टियम ऑफ सेंट्रल एंड स्टेट एंप्लाइज सहकारी आवास समिति, फाई-4 (GH-02) – 100 फ्लैट
डिसेंट बिल्डवेल, सेक्टर-16बी (GH-05A) – 576 फ्लैट
हाई कैसल रीयलटेक, बीटा-2 (229) – 85 फ्लैट
डिलीजेंट बिल्डर्स, सेक्टर-01 (GH-15D) – 144 फ्लैट
देविका गोल्ड होम्ज, सेक्टर-01 (GH-06C) – 710 फ्लैट
एलीगेंट इंफ्राकॉन, टेकजोन-4 (CP GH-05C) – 320 फ्लैट
एसआईपी होटल एंड रिजॉर्ट्स, ईटा-2 (GH-01B1) – 517 फ्लैट

प्राधिकरण ने खरीदारों को रजिस्ट्री कराने में आवश्यक सहूलियत देने का आश्वासन दिया है, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए। कुछ प्रोजेक्टों में कोर्ट में चल रहे वादों के समाधान और ओसी जारी होने के बाद रजिस्ट्री का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img