Amrapali Dream Valley 2: आम्रपाली ड्रीम वैली-2: समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह की मोहलत

Amrapali Dream Valley 2: आम्रपाली ड्रीम वैली-2: समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह की मोहलत

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-2 सोसाइटी के निवासियों और एनबीसीसी अधिकारियों के बीच शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में सोसाइटी के लोगों ने अधिकारियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया। यदि इस दौरान कार्रवाई नहीं होती है, तो उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दी।

अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि श्याम ठाकुर ने बताया कि पहले भी सोसाइटी के लोग भूख हड़ताल कर चुके हैं। उस समय अधिकारियों ने काम शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार की बैठक में सोसाइटी की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

सी-1 और सी-2 टावर के फ्लैट की सूची न मिलने की समस्या पर एनबीसीसी और जीएलसी ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक सूची साझा कर दी जाएगी। अन्य सभी टावरों का हैंडओवर भी जल्द पूरा किया जाएगा। स्विमिंग पूल की गहराई बढ़ाने और सड़क निर्माण पर अधिकारियों ने तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही।

बैठक में ए और सी टावर में सीपेज की समस्या पर भी चर्चा हुई। लगभग 150 फ्लैट की सूची साझा की गई थी, जिनमें से 80 फ्लैट में समस्या ठीक करने की जानकारी दी गई है। 20 फ्लैट बंद होने के कारण उनकी समस्याएं अभी लंबित हैं।

निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर उनके सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दोबारा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img