Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : पुराने दिल्ली हाइवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के पुराने दिल्ली हाइवे पर किसान डिग्री कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हापुड़ के मोहल्ला तागा सराय निवासी संजय ऑटो से उतरते समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजय लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक संजय हापुड़ से ऑटो में सवार होकर गढ़ मंडी जा रहा था। सिंभावली में किसी काम से वह जैसे ही ऑटो से नीचे उतरा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें