Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

BJP Attacks Opposition: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर निशाना, बोले – अब ‘वर्क फ्रॉम जेल’ की अवधारणा चाहते हैं

BJP Attacks Opposition: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर निशाना, बोले – अब ‘वर्क फ्रॉम जेल’ की अवधारणा चाहते हैं

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह कोविड महामारी के दौरान ‘वर्क फ्रॉम होम’ की व्यवस्था अपनाई गई थी, अब विपक्ष चाहता है कि देश में ‘वर्क फ्रॉम जेल’ की अवधारणा लागू हो। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी मुख्यमंत्री के लिए जेल के अंदर से कैबिनेट बैठकें करना या जनता की समस्याएं सुनना व्यावहारिक हो सकता है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि कैबिनेट की मीटिंग्स भी जेल के भीतर हुआ करें, लेकिन अगर किसी आपात स्थिति जैसे बाढ़ या युद्ध की स्थिति पैदा होती है तो फैसले कैसे लिए जाएंगे? क्या जेल के भीतर से ऐसे गंभीर मामलों को सुलझाया जा सकेगा? उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम फाइलें जेल में कैसे ले जाई जा सकती हैं, और क्या वे बाहर चेक होकर भीतर भेजी जाएंगी?

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जनता से जुड़े काम कहां पूरे होंगे और जन सुनवाई किस तरह होगी? क्या इसके लिए जेल में कोई विशेष कमरा बनाया जाएगा, जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर आएं? पूनावाला ने कहा कि विपक्ष की यह सोच न तो व्यावहारिक है और न ही नैतिकता के मानकों पर खरा उतरती है। भाजपा प्रवक्ता का कहना था कि विपक्ष जनता से पहले ही कटा हुआ है, और अब अगर ‘वर्क फ्रॉम जेल’ की व्यवस्था की बात की जा रही है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ भी खिलवाड़ है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें