नई दिल्ली: एम्स में फ्री रोबोटिक सर्जरी शुरू, 250 मरीजों ने उठाया लाभ

नई दिल्ली, 16 फरवरी: गंभीर रोगों से पीड़ित आम लोगों को अब एम्स दिल्ली में रोबोटिक सर्जरी की फ्री सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

एम्स दिल्ली का सर्जरी विभाग अब तक करीब 250 से अधिक मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हर्निया, गॉल ब्लैडर, थायराइड, कोलन कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के रोगों से निजात दिला चुका है। यह जानकारी सर्जरी विभाग के प्रोफेसर हेमांग भट्टाचार्जी ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि एम्स अपने मरीजों को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और ओपन सर्जरी के माध्यम से उपचार प्रदान करता है लेकिन कोलोरेक्टल सर्जरी, एसोफैजेक्टॉमी और अग्नाशय की सर्जरी जैसे जटिल मामलों में रोबोटिक भुजाओं का खास महत्व है। हालांकि यह सर्जरी देश के अन्य महानगरों के निजी अस्पतालों में अरसे से उपलब्ध है। लेकिन एम्स में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत अब हुई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है।

रोबोटिक सर्जरी के लाभ
प्रोफेसर हेमांग भट्टाचार्जी ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के कई लाभ हैं, इसमें रोबोटिक भुजाओं और उपकरणों की मदद से हृदय, पाचन तंत्र, मूत्राशय, प्रोस्टेट और शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करने वाली स्थितियों का भी इलाज किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए पहले यूरोप या अमेरिका जाना पड़ता था। इस सर्जरी में कम दर्द, कम रक्त की हानि और जल्दी ठीक होना शामिल है। रोबोटिक सर्जरी में थ्री डी विज़ुअल मिलता है जिससे सर्जन को बेहतर दृश्यता मिलती है और सर्जरी ज्यादा सटीक हो पाती है। चीरे छोटे होने की वजह से मरीजों को कम दिखाई देने वाले निशानों का लाभ मिलता है। ऑपरेशन के बाद संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा अस्पताल में कम समय तक रहना पड़ता है और सेहत की रिकवरी जल्दी होती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img