Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरोह के दो बदमाश दबोचे, पांच चोरी की गाड़ियां बरामद

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरोह के दो बदमाश दबोचे, पांच चोरी की गाड़ियां बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की एएटीएस टीम ने लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की गई गाड़ियां बरामद की हैं और कई पुराने मामलों का भी खुलासा किया है। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एएटीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश चोरी की स्कूटी पर सीमापुरी इलाके में किसी से मिलने वाले हैं। इस पर 28 अगस्त को सीमापुरी स्थित आईजीएल सीएनजी पंप के पास जाल बिछाया गया और आरोपियों शुऐब उर्फ जुनैद (24), निवासी त्रिलोकपुरी और आरिफ (28), निवासी मंडावली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी की गई टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी बरामद हुई, जो मयूर विहार थाने में 22 अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दर्ज थी।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर दिलशाद गार्डन क्षेत्र से तीन और चोरी की गाड़ियां बरामद की गईं, जिनमें दो सुजुकी एक्सेस स्कूटी, एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक और एक अन्य एनटॉर्क स्कूटी शामिल है। कुल मिलाकर पांच वाहन बरामद हुए हैं और इनसे जुड़े पांच अलग-अलग थानों के मामले सुलझ गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और पैसों की कमी के चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे चोरी की गाड़ियां गाजियाबाद निवासी इरफान नामक व्यक्ति को बेचते थे, जिसके लिए सीमापुरी डिपो के पास डिलीवरी होती थी। पुलिस रिकॉर्ड में शुऐब के खिलाफ पहले से एमवी एक्ट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं, जबकि आरिफ तीन बार चोरी और अन्य अपराधों में पकड़ा जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के गिरोह से जुड़े और मामलों की जांच जारी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में सुरक्षा उपकरण लगाएं और चोरी की घटनाओं की तुरंत जानकारी पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें