Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Police Encounter: न्यू उस्मानपुर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई सिपाही की जान

Delhi Police Encounter: न्यू उस्मानपुर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई सिपाही की जान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जबकि पुलिसकर्मी की जान उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। यह घटना रात करीब दो बजे की है जब स्पेशल स्टाफ की टीम एसीपी ऑप्स के निर्देशन में इलाके में गश्त कर रही थी। डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, पुलिस टीम ज़ीरो पुष्ता स्थित बिजलीघर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने अचानक पिस्टल निकाल ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बावजूद पुलिस ने संयम बनाए रखा और आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने दूसरी गोली भी चला दी, जो कांस्टेबल परमजीत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी और उनकी जान बच गई।

स्थिति गंभीर होती देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में आरोपी की पहचान इमरान उर्फ काला (21 वर्ष), पुत्र मुस्तफा, निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, वेलकम के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया कि जिस मोटरसाइकिल पर आरोपी सवार था, वह ज्योति नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी के खिलाफ न्यू उस्मानपुर थाने में पहले से मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। इसके अलावा वह वेलकम थाने में दर्ज एक पुराने मामले में भी शामिल रह चुका है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 132, 109(1) और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें