Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : प्रियाकान्तजु मंदिर से 125 बेटियों को मिला ‘कन्या विद्याधन’, देवकीनंदन महाराज बोले- शिक्षा और सुरक्षा पर निर्भर समाज का भविष्य

Mathura News : मथुरा के वृन्दावन में होली से पूर्व वृन्दावन स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर में ब्रज क्षेत्र की 125 जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। मंदिर कोष से ‘प्रियाकान्तजु कन्या विद्याधन’ के अंतर्गत प्रत्येक बेटी के खाते में 5100 रुपये की धनराशि भेजी गई। इस अवसर पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सामूहिक रूप से 6 लाख 37 हजार 500 रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपते हुए बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेटियों ने एक स्वर में ‘थैंक यू प्रियाकान्तजु’ कहकर आभार व्यक्त किया।

छटीकरा मार्ग स्थित मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देवकीनंदन महाराज ने कहा कि शिक्षित बेटियां दो घरों में शिक्षा का दीप जलाती हैं और कल के समाज का भविष्य आज की बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार का दायित्व है कि वह अपनी बेटियों को सुशिक्षित, सुरक्षित और संस्कारित वातावरण प्रदान करे। उन्होंने बेटियों से संवाद करते हुए उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना और प्रेरित किया कि वे माता-पिता के सम्मान को सर्वोपरि रखें।

महाराज ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सीमित और आवश्यक उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि किताबों से ही वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है, इसलिए अध्ययन को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिवार का नाम खराब हो।

कार्यक्रम में ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित बेटियों ने शिक्षा के महत्व, मोबाइल के दुरुपयोग, परिवार में बढ़ते बिखराव, सामाजिक भेदभाव और जनसंख्या नियंत्रण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में स्थापना के बाद से मंदिर द्वारा प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर बेटियों को यह आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

मंदिर में सोमवार को सतरंगी होली महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हाईड्रोलिक पिचकारी से भक्तों पर टेसू के रंग की वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, सतीश गर्ग, वीर सिंह, मुकेश पाण्डेय, योगेश शर्मा, अजय दुबे, रोहित मीणा, मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा, गजेन्द्र सिंह, विष्णु शर्मा, संदीप शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें