उत्तर प्रदेश, नोएडा: आम्रपाली के फ्लैट कैंसिलेशन से नाराज खरीदार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली के घर खरीदारों ने सेक्टर 63 स्थित कोर्ट रिसीवर ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

खरीदारों का कहना है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। रिसीवर ने मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया था। लेकिन हर बार ऑफिस जाने पर टालमटोल किया जाता है।
घर खरीदार दीपांकर कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग के बावजूद मनमाने तरीके से फ्लैट कैंसिल किए गए हैं। कई खरीदारों ने 80 से 90 प्रतिशत तक की राशि जमा कर दी है। कुछ मामलों में तो फ्लैट दूसरों को बेच दिए गए हैं।
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं निकला तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आम्रपाली की सभी परियोजनाओं के पीड़ित खरीदार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनके फ्लैट जल्द से जल्द रिवाइव किए जाएं। साथ ही रिसीवर ऑफिस का स्टाफ अपने व्यवहार में सुधार लाए। छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार बुलाना बंद करे। उनका आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर स्टाफ खरीदारों को परेशान कर रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img