Ghaziabad: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवरात्रि में मांस की दुकानों पर जताई चिंता

Ghaziabad: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवरात्रि में मांस की दुकानों पर जताई चिंता

रिपोर्ट: रवि डालमिया

ग़ाज़ियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवरात्रि के दौरान खुले में मांस की दुकानें और मांसाहारी होटलों के संचालन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। विधायक ने कहा कि एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस के बावजूद धार्मिक आयोजनों के बीच इन दुकानों और होटलों का खुले में संचालित होना लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है।

नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए लोनी एसडीएम को पत्र लिखकर नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से भी अपील की है कि दुर्गा पूजा पंडालों, जागरण स्थलों और मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विधायक ने कहा कि नवरात्रि के समय चारों ओर दुर्गा पूजा, रामलीला और जागरण जैसे धार्मिक आयोजन होते हैं। ऐसे समय में खुले में मांस की दुकानें और मांसाहारी होटलों का संचालन सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और आस्था बनी रहे।

>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img