Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आज से दिल्ली फेयर शुरू

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आज से दिल्ली फेयर शुरू
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -3000 एग्जीबिटर्स, 110 देशों के खरीदार होंगे शामिल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से 60वें आईजीएचएफ दिल्ली फेयर का शुभारंभ हो रहा है। पांच दिवसीय यह शो 13 से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 3000 एग्जीबिटर्स अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे, जबकि लगभग 110 देशों के खरीदार शिरकत करेंगे।

ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना ने बताया कि यह मेला भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय उत्पादों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ने का एक बड़ा मंच है। खन्ना ने यह भी बताया कि अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए टैरिफ से भारत को लाभ होगा, क्योंकि खरीदारों को भारत से उत्पाद खरीदने होंगे।

इस मेले में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, ईरान, पुर्तगाल, रूस, फिलीपींस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित 110 देशों के खरीदार शामिल होंगे।

मेले का आयोजन 16 हॉल में किया जा रहा है, जिनमें होम, फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग, फर्नीचर और इंटीरियर से संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इन उत्पादों को 16 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। यहां होम एंड डेकोर, होम फर्निशिंग, कारपेट एंड रग्स, गिफ्ट्स एवं प्रीमियम्स, फर्नीचर, फैशन ज्वैलरी, लैंप लाइटिंग एक्सेसरीज, क्रिसमस और अन्य त्योहारों की सजावट का सामान, बच्चों के खिलौने और अन्य कई उत्पाद उपलब्ध होंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें