Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

FirstOne Rehab Foundation: नोएडा के सेक्टर 73 सर्फाबाद में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

FirstOne Rehab Foundation: नोएडा के सेक्टर 73 सर्फाबाद में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-73 सर्फाबाद क्षेत्र में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन चरण सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके शारीरिक स्वास्थ्य, दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं और उनके प्रभावी समाधान के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान महिलाओं की आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की गहन जांच की गई। इसमें कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन में दर्द, जोड़ों की समस्या, मांसपेशियों की कमजोरी और रोजमर्रा के कार्यों में होने वाली परेशानियों पर विशेष ध्यान दिया गया। डॉक्टरों द्वारा प्रत्येक महिला की व्यक्तिगत जांच कर उन्हें उनकी समस्या के अनुसार उपचार और मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

इस शिविर में डॉ. महिपाल सिंह (पीटी), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ओटी), डॉ. भावना आनंद (पीटी) और डॉ. सुष्मिता भाटी (पीटी) उपस्थित रहीं। सभी डॉक्टरों ने न केवल जांच की बल्कि महिलाओं को नियमित व्यायाम, सही शारीरिक मुद्रा, जीवनशैली में सुधार और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी और सही दिनचर्या अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम से नैतिक ओझा, अभिनव सिंह और दीपक यादव भी शिविर में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, ताकि वे स्वस्थ, सशक्त और जागरूक जीवन जी सकें। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह के स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

स्थानीय लोगों और शिविर में शामिल महिलाओं ने फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक सराहनीय और आवश्यक प्रयास बताया। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल स्वास्थ्य सुधार में मदद करते हैं बल्कि उन्हें अपने शरीर और स्वास्थ्य को समझने का अवसर भी देते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें