Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

GTB Murder Case: GTB हॉस्पिटल में मरीज हत्या में शामिल एक आरोपी को पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने किया गिरफ्तार

GTB Murder Case: GTB हॉस्पिटल में मरीज हत्या में शामिल एक आरोपी को पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हत्या में शामिल एक आरोपी को पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौहान बांगर सीलमपुर निवासी अमन उर्फ ​​शावेज के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को एएसआई नीरज सिंह को सूचना मिली कि अमन जो जीटीबी अस्पताल में हाल ही में हुए हत्या में शामिल है, वह रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच पेपर मार्केट, गाजीपुर में आएगा। उसके एक साथी से मिलने की उम्मीद थी, जिसके पास चोरी की गई मोटरसाइकिल और एक अवैध हथियार था।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए। स्पेशल स्टाफ के एक टीम गठन किया गया। टीम ने पेपर मार्केट रोड, गाजीपुर मैं जाल बिछाया। रात करीब 9:45 बजे, मुखबिर के कहने पर एक काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को देखा गया। टीम ने उसे रोकने के लिए इशारा किया।आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया।लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे से चार जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपी अमन उर्फ ​​शावेज पूछताछ में पता चला कि 14 जुलाई 24 को आरोपी अमन उर्फ ​​शावेज अपने साथियों के साथ वसीम हसमतवाला की हत्या करने के लिए जी.टी.बी. अस्पताल गया था। हालांकि, गलत पहचान के कारण, उन्होंने अस्पताल में रियाजुद्दीन नामक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *