Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

Hapur News : धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा निवासी युवक ने सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

पिपलैड़ा निवासी नजाकत अली ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी मुलाकात चार माह पूर्व सिंभावली के गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे सऊदी अरब में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलवाने की बात कही। उसने तीन लाख रुपये का खर्चा बताया। अच्छे वेतन और विदेश में नौकरी की बात सुनकर वह आरोपी के झांसे में आ गया और उसने आरोपी युवक को तीन लाख रुपये दे दिए।

इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लग सकी। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने देने से मना कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश कराई जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें