Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

मुख्यमंत्री ने एचआइवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया

एचआइवी
मुख्यमंत्री ने एचआइवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने एचआइवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया

घर-द्वार के निकट उपलब्ध करवाई जाए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला से 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए इन ई-स्कूटरों को प्रदेश के आठ जिलों में तैनात किया जाएगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य घर-द्वार के निकट एचआइवी, एसटीआई, टीबी और हेपेटाइटिस से ग्रसित मरीजों को दवाईयां, जांच और परामर्श की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बेहतर उपचार सुविधा से वंचित न रहे इसके दृष्टिगत हिमाचल में पहली बार इस तरह का समर्पित प्रयास किया गया है। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से इन बीमारी से ग्रसित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी जिससे वे स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग और राज्य एड्स नियंत्रण समिति की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड रिबन क्लब, युवा, शैक्षणिक संस्थान और गैर सरकारी संस्थाएं एचआइवी के बारे में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रदेश को एचआइवी मुक्त बनाना सरकार और लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ई-स्कूटर सरकार के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 हजार से अधिक व्यक्ति एचआइवी से ग्रसित हैं, जिनमें से अधिकांश में इस वायरस का प्रभाव कम है जो सरकार की नीतियों और निरंतर प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत प्रदेश सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है और इसी दिशा में स्वास्थ्य विभाग को ई-स्कूटर प्रदान किए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति राज्यभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित 471 रेड रिबन क्लबों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्कूलों में किशोर शिक्षा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल से बाहर के युवाओं में एचआईवी के प्रति जागरूकता लाने के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन भी मिलकर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप- मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा और मोहन लाल ब्राक्टा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें