Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा: डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 20 अगस्त

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी जोर शोर से लगी हुई है। सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर पहले भी सर्वे हो चुका है और अब दूसरी बार भी सर्वे चल रहा है। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार जोड़ो आभियान भी जारी है। अब तक आम आदमी पार्टी से 4 लाख से ज्यादा परिवार जुड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में 21 अगस्त से लोकसभा स्तर की बैठकें होने जा रही हैं। इसमें परिवार जोड़ो अभियान की समीक्षा और गारंटी कार्ड की लॉचिंग के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। बैठकों में पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को सुबह करनाल में सोनीपत व करनाल लोकसभा की मीटिंग होगी और दोपहर को कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र व अंबाला लोकसभा की मीटिंग होगी। 22 अगस्त को सुबह फतेहाबाद में सिरसा व हिसार लोकसभा की मीटिंग होगी और शाम को भिवानी में भिवानी-महेंद्रगढ़ व रोहतक लोकसभा की मीटिंग होगी। वहीं 23 अगस्त को सुबह गुरुग्राम में गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा की मीटिंग होगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इसके लिए अलग से बैठकें चल रही हैं। आम आदमी पार्टी इस भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरे देश के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हरियाणा में जान झोंक देंगे। हरियाणा में पूरा केंद्रीय नेतृत्व और अलग अलग राज्यों का नेतृत्व आएगा। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता हरियाणा के चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *