उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर के व्यक्ति ने लखनऊ में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के गांव ततारपुर निवासी अजय शर्मा (50) वर्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान अजय शर्मा की मौत हो गई।

अजय शर्मा द्वारा आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया और घटना से उसके गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, अजय शर्मा ने 2014 में गांव में आटा चक्की लगाई थी। चक्की चलाने के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर दो बार फुंक गया, जिसके बाद बिजली विभाग ने उन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन था और इसी को लेकर अजय तनाव में रहते थे।

पत्नी अनीता ने बताया कि सोमवार को अजय बिना बताए घर से निकल गए थे और जाने से पहले उन्होंने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने जहर खरीदा था और गांव में एक विवाद के दौरान पुलिस के सामने भी उन्होंने जहर दिखाते हुए इसे खाने की धमकी दी थी।

परिजनों का कहना है कि अजय नशे के आदी नहीं थे, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आक्रोशित हो जाते थे। शुक्रवार दोपहर लखनऊ प्रशासन ने बुलंदशहर पुलिस को अजय के जहर खाने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ततारपुर स्थित उनके घर पहुंचे और जांच शुरू की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img