उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल, बिना चालक 50 मीटर भागी बाइक, VIDEO

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवा ढाबा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर रेलिंग से टकराई, जिसमें दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक के बिना ही करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ती हुई ढाबा पार्किंग में घुस गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई है।

पुलिस के अनुसार, बाइक गाजियाबाद से हापुड़ की दिशा में आ रही थी। हादसे के समय बाइक पर गांव कांवी निवासी भोपाल (55) और उनका पुत्र चरण सिंह (25) सवार थे। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर वाहन सीधे रेलिंग से भिड़ा, जिससे दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसा बाइक के असंतुलित होने से हुआ प्रतीत होता है, जबकि वास्तविक कारण सीसीटीवी फुटेज और जांच से स्पष्ट होंगे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा होती है। उन्होंने वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img