Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi High Court Bomb Threat: ईमेल से मिली धमकी से हाईकोर्ट में हड़कंप, खाली कराया गया परिसर

Delhi High Court
Delhi High Court Bomb Threat: ईमेल से मिली धमकी से हाईकोर्ट में हड़कंप, खाली कराया गया परिसर

Delhi High Court को शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जानें पूरी खबर।

Delhi High Court  में बम की धमकी से मचा हड़कंप

Delhi High Court  में शुक्रवार सुबह अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, रजिस्ट्रार जनरल को सुबह 8:39 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कमरों में तीन बम लगाए गए हैं। ईमेल में लिखा था कि दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली कर दिया जाए, वरना विस्फोट होगा।

दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जजों को बाहर निकाला गया, मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद - delhi high court bomb threat email know all latest news -

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और जांच एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और न्यायाधीशों को अदालत कक्ष छोड़ने के लिए कहा गया। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

जजों को बीच कार्यवाही छोड़नी पड़ी

सूत्रों के अनुसार, कुछ न्यायाधीशों को धमकी की जानकारी सुबह ही दे दी गई थी। इसके बावजूद कुछ अदालतें दोपहर तक चलती रहीं। करीब 11:35 बजे कुछ जज उठ गए, जबकि अन्य 12 बजे तक कोर्ट में कार्यवाही करते रहे। बाद में सभी अदालतें खाली करा दी गईं।

Delhi HC receives bomb threat through e-mail judges have risen for some time दिल्ली हाई कोर्ट में बम है, नमाज के बाद होगा विस्फोट... धमकी भरे ईमेल के बाद मचा हड़कंप, Ncr

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) जैसे संस्थान शामिल हैं।

Delhi High Court: जुलाई में मिली थीं 50 से ज्यादा धमकियां

जुलाई 2025 में चार दिनों के भीतर ही 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ईमेल भेजा था। अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर बार सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेती हैं।

Delhi High Court बम धमकी का यह मामला भी झूठा निकला, लेकिन इससे यह साफ है कि इस तरह की ईमेल धमकियां लगातार सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें