Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबितNoida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायलNoida Diwali Temple Decorations: दीपावली पर नोएडा के मंदिर फूलों और रंगीन लाइटों से सजे, विशेष पूजा की तैयारी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

Hapur News : हापुड़ में धौलाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव पिपलेडा में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1,97,500 रुपए नकद और करीब छह लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

पीड़ित इस्माईल ने 20 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से लाखों रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जल्द ही आरोपियों तक पहुंच गई।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार महिला फरहीन, इस्माईल की बहू है। फरहीन का डेढ़ वर्ष से ग्राम पलवाड़ा निवासी वाहिद से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर 19-20 अगस्त की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट की टीम ने वाहिद को पिपलैड़ा ईदगाह के पास से और फरहीन को पिपलैड़ा अड्डे से गिरफ्तार किया। बरामद सामान में सोने-चांदी के हार, चैन, कंगन, अंगूठियां, झुमकी, बाली, पाजेब, कड़े, बच्चों की अंगूठी, हाथ फूल और दो घड़ियां शामिल हैं।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले के खुलासे पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें