Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Jalalabad Mandi Development: जलालाबाद मंडी में रेहड़ी वालों के लिए नई सुविधाएँ, आम आदमी पार्टी की जनता-केन्द्रित पहल

Jalalabad Mandi Development: जलालाबाद मंडी में रेहड़ी वालों के लिए नई सुविधाएँ, आम आदमी पार्टी की जनता-केन्द्रित पहल

पंजाब के जलालाबाद मंडी में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और विधायक सरदार जगदीप कंबोज गोल्डी की कोशिशों से छोटे कारोबारी और रेहड़ी वालों के लिए सुविधा संपन्न वातावरण तैयार किया गया है। लंबे समय से मंडी में रेहड़ी वालों को यातायात में रुकावट, बारिश-धूप में कारोबार की कठिनाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता था।

अब विधायक गोल्डी ने मंडी में रेहड़ी वालों के लिए एक साझा, सुरक्षित और सुविधाजनक जगह तैयार करवाई है, जिसमें छत (शेड) के नीचे वे आराम से कारोबार कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 3 करोड़ रुपये आई, जिसकी नींव मार्च 2024 में रखी गई थी और अब यह पूरी तरह से जनता को समर्पित कर दी गई है।

सिर्फ जगह ही नहीं, बल्कि विधायक गोल्डी ने बाथरूम, RO वाटर, सफाई और चौकीदारी जैसी आवश्यक मांगों का भी तुरंत समाधान करवाया। अब रेहड़ी वाले बारिश, गर्मी और सर्दी से सुरक्षित रहते हुए अपनी रोज़ी-रोटी आसानी से चला सकते हैं। मंडी में अब यातायात व्यवस्थित और सुविधाजनक हो गया है।

स्थानीय लोग और कारोबारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम गरीबों और छोटे व्यवसायियों के लिए बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया है। इस प्रोजेक्ट से न केवल रेहड़ी वालों की सुविधा बढ़ी है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। हाल ही में जलालाबाद में पानी सप्लाई और नहर प्रणालियों में 28 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं।

यह पहल आम आदमी पार्टी की जनता-केन्द्रित नीति का जीवंत प्रमाण है। यह दिखाती है कि सरकार केवल वादों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर रोज़ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। जलालाबाद मंडी का यह बदलाव साबित करता है कि पंजाब में अब वादे नहीं, काम बोलता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें