Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

MTS Employees Strike: सिविक सेंटर के बाहर एमटीएस कर्मचारियों का धरना, वेतन वृद्धि की उठाई मांग

MTS Employees Strike: सिविक सेंटर के बाहर एमटीएस कर्मचारियों का धरना, वेतन वृद्धि की उठाई मांग

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के सिविक सेंटर के बाहर आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में कार्यरत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और वेतन समय पर मिलने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि महीनों से उनका वेतन समय पर नहीं मिल रहा, जिससे परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एमटीएस कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा और कई बार महीनों की तनख्वाह में देरी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन लगातार आश्वासन देता है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों के समर्थन में कहा कि आज दिल्ली में भले ही ‘डबल इंजन’ की सरकार हो, लेकिन एक भी इंजन दिल्ली में काम नहीं कर रहा है। उन्होंने केंद्र और एलजी प्रशासन पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है और एमसीडी कर्मियों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।

प्रवीण कुमार ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं इन्हीं कर्मचारियों के परिश्रम से चलती हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की कि एमटीएस कर्मचारियों का वेतन तुरंत जारी किया जाए और स्थायी वेतन वृद्धि की नीति लागू की जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें