Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Sharda University suicide case, Greater Noida: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत, मानसिक उत्पीड़न का आरोप, छात्रों और परिजनों का हंगामा

Sharda University suicide case, Greater Noida: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत, मानसिक उत्पीड़न का आरोप, छात्रों और परिजनों का हंगामा

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीडीएस सेकंड ईयर में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से बरामद हुए सुसाइड नोट ने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने दो शिक्षकों—महेंद्र सर और शार्ग मैम—पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया। छात्रा की आत्महत्या से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के गेट पर धरना दिया। मृत छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी प्रोफेसरों व मैनेजमेंट पर गंभीर लापरवाही और उत्पीड़न का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना है कि छात्रा लंबे समय से मानसिक तनाव में थी, जिसकी जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को थी, लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इंसाफ की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि कैसे एक छात्रा को इतना मानसिक दबाव झेलना पड़ा कि उसे आत्महत्या जैसे कदम पर उतरना पड़ा।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है और सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और छात्रा के साथियों व स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें