Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

बिजली चोरी के खिलाफ 2 दिन की मुहिम सफलतापूर्वक संपन्न हुई: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

हरभजन सिंह ई.टी.ओ
बिजली चोरी के खिलाफ 2 दिन की मुहिम सफलतापूर्वक संपन्न हुई: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

बिजली चोरी के खिलाफ 2 दिन की मुहिम सफलतापूर्वक संपन्न हुई: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

50,781 कनेक्शनों की हुई जांच, चोरी के 3,349 मामले पकड़े गए और 7.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया

कहा, बिजली चोरी रोकने के लिए अचानक जांच का सिलसिला जारी रहेगा

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 26 अगस्त

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज यहां बिजली चोरी का पता लगाने और बिजली की बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई गई दो दिन की राज्यव्यापी जांच मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के परिणामस्वरूप 50,781 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, 3,349 मामलों में बिजली चोरी का पता चला और 7.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यहां जारी प्रेस बयान के माध्यम से बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि इस मुहिम के दूसरे दिन रविवार को पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के वितरण और प्रवर्तन विंग ने 22,288 बिजली कनेक्शनों की जांच की, चोरी के 1,274 मामले पकड़े और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 3.02 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भविष्य में भी अचानक जांच का सिलसिला जारी रहेगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल के वितरण विंग ने दो दिन की मुहिम के दौरान राज्य के विभिन्न जोनों में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिणी जोन (पटियाला), केंद्रीय जोन (लुधियाना), उत्तरी जोन (जालंधर), बॉर्डर जोन (अमृतसर) और पश्चिमी जोन (बठिंडा) ने सामूहिक रूप से 42,396 कनेक्शनों की जांच की, 3,073 मामलों में चोरी का पता लगाया और 6.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के प्रवर्तन विंग ने भी अपनी राज्यव्यापी मुहिम के दौरान अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन विंग द्वारा 8,385 कनेक्शनों की जांच के दौरान 276 मामलों में बिजली चोरी का पता लगाया गया और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 1.18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि इस दो दिन की जांच मुहिम का सफलतापूर्वक संपन्न होना बिजली विभाग के सार्थक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने सभी बिजली उपभोक्ताओं से बिजली का समझदारी से उपयोग करने और बिजली चोरी के किसी भी मामले की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बिजली बचत को प्रोत्साहित करने और बिजली चोरी को रोकने के लिए वचनबद्ध है।
————–

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *